फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सुपारी देकर कराई गई थी झोलाछाप की हत्या

सुपारी देकर कराई गई थी झोलाछाप की हत्या

Sat, 02 Mar 2019 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सुपारी देकर कराई गई थी झोलाछाप की हत्या
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर क्लीनिक से लौट रहे झोलाछाप चंद्रभान कोरी की दो माह पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी झोलाछाप चंद्रभान कोरी का राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर में क्लीनिक था। 26 नवंबर 2018 की रात वह बाइक से क्लीनिक से आ रहे थे। रास्ते में उनकी चाकू व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि चंद्रभान की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। शहर के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी आरोपी मो. जावेद को शुक्रवार रात पांचालघाट के निकट राजेपुर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वर्ष 2014 में उसने जयपुर में जरदोजी का काम करने वाले अपने दोस्त गौहर अली को यहां बुलाकर डेढ़ लाख रुपये के लालच में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। उस मुकदमे में वह चार वर्ष जेल में रहा। जेल में उसकी मुलाकात शमसाबाद क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी प्रदीप से हुई। प्रदीप इन दिनों शहर के मोहल्ला भोपत सराय में रहता है। जमानत पर जेल से छूटने के बाद प्रदीप ने घटना से एक सप्ताह पूर्व उसे चंद्रभान की हत्या के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना वाले दिन प्रदीप अपने साथी गुड्डू के साथ बाइक से उसके पास आया। इसके बाद वह तीनों लोगों ने चाचूपुर स्थित ठेके पर जाकर शराब पी। वहां से चंद्रभान के बाइक से निकलते ही वह लोग पीछे लग गए। पांचालघाट के निकट प्रदीप ने चलती बाइक पर चंद्रभान के गोली मार दी। इससे वह गिर गया और बाइक खड्ड में चली गई। इसके बाद उसने घायल चंद्रभान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मौके पर शव छोड़कर वह लोग शाहजहांपुर की ओर चले गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर डबरी तिराहे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed