{"_id":"5cc1e620bdec225f506be0dd","slug":"131556211232-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 में नदीम फारुकी के सपा जिलाध्यक्ष बनने पर निकाले गए जुलूस में बगैर अनुमति के एक गाड़ी में हूटर और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई थी। इस मामले की विवेचना कर रहे दरोगा ने जांच पूरी कर सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 में शमसाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला निवासी नदीम फारुकी को सपा जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इस खुशी में नदीम फारुकी का जुलूस 20-25 गाड़ियों के साथ खुदागंज स्थित काली नदी से निकला था।
कमालगंज रेलवे रोड तिराहा पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने जुलूस को रोक लिया और हूटर लगी गाड़ी के चालक हासिम निवासी राजेपुर सरायमेदा कमालगंज से कागज मांगे। वह कागज नहीं दिखा पाया। तभी गाड़ी में बैठे अल्ला रक्खा ने विरोध किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गई। हूटर और गाड़ी को चुनाव सामग्री समेत सीज कर दिया। दरोगा कालीचरन गौतम ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की एनसीआर दर्ज कराई थी। विवेचक कौशलेंद्र कुमार ने जांच पूरी कर सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी, गाड़ी चालक हासिम व राजेपुर सरायमेदा निवासी अल्ला रक्खा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में आरोप पत्र दाखिल किया है।
सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट
विधानसभा चुनाव 2017 में जुलूस निकालने का मामला
बिना अनुमति चुनाव प्रचार सामग्री गाड़ी से हुई थी बरामद
कमालगंज में नदी के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा था