{"_id":"5c96618bbdec22141c6e6648","slug":"131553359243-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर सुभाष की जीप जब्त, पांच पर गुंडाएक्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर सुभाष की जीप जब्त, पांच पर गुंडाएक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस ने शातिर अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। इसके चलते पुलिस ने सुभाष की अवैध कमाई से खरीद गई जीप जब्त कर ली है। वहीं, पांच शातिरों के खिलाफ जिलाधिकारी ने गुंडाएक्ट की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मऊदरवाजा थाना पुलिस ने क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी शातिर टार्जन गिहार, उसके पिता सुभाष गिहार व भाई अमित उर्फ मिंटू का आपराधिक रिकॉर्ड जिलाधिकारी को भेजा था। इसमें कहा कि आरोपियों ने अवैध रूप से धन कमाकर जीप खरीदी है। जिसका पंजीकरण सुभाष गिहार के नाम से है। वह जीप पुलिस कब्जे में है, जबकि आरोपी सुभाष व टार्जन जिला जेल में हैं।
जिलाधिकारी ने पुलिस आख्या के आधार पर जीप जब्त करने के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भागीपुर निवासी प्रेमचंद्र, मैकूलाल उर्फ पुत्तू, नन्हेलाल, महिमाचंद्र, गांव समाउद्दीनपुर निवासी सतेंद्र यादव के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही आरोपियों को छह माह तक प्रत्येक शनिवार को थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए गए।