फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   प्रेम विवाह के एक साल बाद लगा ली फांसी

प्रेम विवाह के एक साल बाद लगा ली फांसी

Mon, 11 Feb 2019 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह के एक साल बाद लगा ली फांसी
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव में प्रेम विवाह के एक साल बाद युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस व उसके मायके वालों सूचना दी।

गांव निवासी दिनेश कुमार सविता ने कानपुर की पनकी निवासी गायत्री (24) पुत्री ओमप्रकाश के साथ एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। दिनेश किसी प्राइवेट कंपनी में बाहर काम करता है। गायत्री गांव में रहती थी। उसके ससुर राजेश कुमार ट्रक चालक हैं। वह ट्रक लेकर बाहर गए थे, सास शशि देवी रिश्तेदारी में गई थी। मकान के ऊपरी हिस्से में उसके जेठ अमेश, पत्नी मनीषा के साथ रहते हैं।


सोमवार को जेठ-जेठानी नीचे गए तो गायत्री के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब न आने पर मनीषा ने दरवाजा खोल कर देखा तो गायत्री का शव छत के कुंडे से लटक रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। उसके मायके वालों को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर दिनेश घर पहुंच गया। ताजपुर चौकी इंचार्ज शीलेष गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। यदि मायके वाले तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed