फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लाठी-डंडे चलने से प्रधान पुत्री सहित छह घायल

लाठी-डंडे चलने से प्रधान पुत्री सहित छह घायल

Thu, 10 Jan 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडे चलने से प्रधान पुत्री सहित छह घायल
कंपिल (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव शाहीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें प्रधान पुत्री सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत शाहीपुर के प्रधान रामकिशोर का भतीजा गुरुवार सुबह हरप्रसाद खेत से घर लौट रहा था। हर प्रसाद को गांव के ही हृदेश, सुधीर कुमार, रामसेवक, सुखीराम, हंसराज आदि ने लाठी-डंडे लेकर घर के पास घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। हरप्रसाद ने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर हरप्रसाद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इससे दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


एक पक्ष से प्रधान रामकिशोर की पुत्री सुनीता, भतीजा हरप्रसाद, शिवानी पत्नी हरप्रसाद, भाभी महारानी पत्नी हरिशंकर घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सुधीर व उसकी बहन घायल हो गई। प्रधान अपने घायल परिजनों को लेकर पहुंचे। ग्राम प्रधान रामकिशोर ने पुलिस को बताया कि गांव का सुधीर भतीजे मुनेश को नौकरी के लिए नासिक ले गया था। कुछ माह काम करने के बाद भतीजा लौट आया था लेकिन सुधीर ने उसके रुपये नहीं दिए थे। इसी बात को लेकर छह माह पूर्व सुधीर से विवाद हो गया था। पुलिस के हस्तक्षेप पर रुपये दिए थे। इसी रंजिश को लेकर मारपीट की गई। कुछ देर बाद सुधीर पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। सुधीर ने पुलिस को बताया कि गांव में उनके घर का रास्ता कच्चा पड़ा है। नाली न होने से गंदा पानी भी सड़क पर भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर कई बार उन्होंने प्रधान से सड़क बनवाने को कहा लेकिन अनसुना कर दिया। इसके बाद उसने सीएम के पोर्टल पर अक्टूबर 2018 को शिकायत दर्ज कराई। इसी बात को लेकर प्रधान पक्ष के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। थाना प्रभारी जेएल सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed