फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   होमगार्ड से अभद्रता करने में पकड़े गए युवक का शांतिभंग में चालान

होमगार्ड से अभद्रता करने में पकड़े गए युवक का शांतिभंग में चालान

Tue, 01 Jan 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड से अभद्रता करने में पकड़े गए युवक का शांतिभंग में चालान
फर्रुखाबाद। दो कारों की भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर गए होमगार्ड से एक कार सवार युवक ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे कर्नलगंज चौकी से चंद कदमों की दूरी पर भोलेपुर में दो कारें आमने सामने टकरा गईं। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। एक कार को लेकर चालक मौके से चला गया। दूसरी कार पर सवार युवक वहीं खड़े रहे। हादसा देखकर कर्नलगंज चौकी से एक होमगार्ड मौके पर गया और पूछताछ करने लगा। तभी कार में एक युवक ने होमगार्ड से अभद्रता कर दी।


शोर होने पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़कर फतेहगढ़ कोतवाली भेज दिया। कर्नलगंज चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि मोहल्ला हाथीखाना निवासी आयुष को पकड़ा था। उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed