{"_id":"ac1d041c3f457182b32e62ca4d3f36f1","slug":"13-injured-in-collision-of-milk-tanker-and-tempo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध टैंकर व टेंपो की भिड़ंत में 13 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध टैंकर व टेंपो की भिड़ंत में 13 जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
राजेपुर पेट्रोल पंप के पास दूध टैंकर व टेंपो की भिड़ंत में महिलाओं समेत
विज्ञापन
13 लोग घायल हो गए। दूध टैंकर चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थाना
क्षेत्र के गांव कुबेरपुर कुड़रा निवासी सुमित्रा देवी, लेखराज, रवि कुमार,
कलावती, लालवती, शिव कुमार, रामरईस, रामप्रसाद, बिटरानी, मुनीश कुमार,
रामदेवी, रामसिंह, जगवीर और अनिल कुमार शनिवार को जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव रोहिल में लगा मेला देखने गए थे। शाम करीब 6 बजे यह लोग टेंपो से घर लौट रहे थे। राजेपुर पेट्रोल पंप के पास अमृतपुर की ओर से आ रहे दूध टैंकर से टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में टेंपो सवार सभी लोग घायल हो गए। मौका पाकर टैंकर और टेंपो
चालक मौके से भाग गए। दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीण पहुंचे और टेंपो सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर
भिजवाया। यहां सभी को भर्ती कर लिया गया। पुलिस क्षतिग्रस्त टेंपो कब्जे में करके अपने साथ थाने ले गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कलावती और लालवती को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।