फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बच्ची के अपहरण का प्रयास, आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

बच्ची के अपहरण का प्रयास, आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 25 Mar 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के अपहरण का प्रयास, आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला राजा नगला में रविवार देर शाम घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को बाइक सवार युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। परिजनों ने एक युवक को दबोचकर धुनाई कर दी। इस बीच उसका साथी बाइक लेकर भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का सोमवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला राजा नगला निवासी कलक्ट्रेट के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी रामसिंह की डेढ़ वर्षीय पौत्री अक्षिता देर शाम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच बाइक से आए दो युवक कुछ दूरी पर रुक गए। एक युवक ने आकर बच्ची को उठा लिया और ले जाने लगा। बच्ची के रोने पर परिजन घर के बाहर आए और बच्ची को ले जा रहे युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह अपना बच्चा लेने आया था। उसने चकमा देने के लिए मोहल्ले के ही एक बच्चे का हाथ पकड़कर कहा कि यह उसका बेटा है। उस बच्चे के रोते ही उसके भी परिजन आ गए। मामला बिगड़ता देख दूर खड़ा साथी बाइक लेकर वहां से चंपत हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। तलाशी में उसके पास आरी ब्लेड मिला। सूचना पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, सिपाही नीरज चौधरी मौके पर पहुंचे और युवक को कोतवाली ले गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि रामसिंह की तहरीर पर पकड़े गए मोहल्ला कर्नलगंज छावनी निवासी राजीव यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी का चालान कर दिया गया। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed