फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लोहिया अस्पताल में हुए बवाल में आठ गिरफ्तार

लोहिया अस्पताल में हुए बवाल में आठ गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में हुए बवाल में आठ गिरफ्तार
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी नगला में मारपीट के बाद मेडिकल के दौरान लोहिया अस्पताल में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, सिपाही ने पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मसेनी नगला में भाजपा समर्थक सैंपी बाल्मिकी और सुभाष यादव के बीच शुक्रवार सुबह मारपीट हो गई थी। मेडिकल के दौरान सैंपी पक्ष के लोगों ने सुभाष पक्ष के लोगों को लोहिया अस्पताल में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। इस मामले में नगला मसेनी निवासी सैंपी बाल्मिकी ने राहुल यादव, उसके भाई सतेंद्र यादव और दूसरे पक्ष से सुभाषचंद्र यादव ने बिलैया, खुन्नू, सैंपी और शिवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों से सुभाषचंद्र यादव पुत्र स्व. मटरेलाल, जितेंद्र शर्मा पुत्र अशोक कुमार, राहुल पुत्र सुखराम बाल्मिकी, मोहित यादव पुत्र सुरेशचंद्र, संजय कुमार पुत्र किशनलाल बाल्मिकी, संदीप कुमार पुत्र मिथलेश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार पुत्र हरीराम और शिवओम निवासी मसेनी नगला को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए लोगों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, शनिवार को सिपाही विक्रम सिंह ने शिवा बाल्मिकी, बिलैया, बाबू बाल्मिकी, सुमित बाल्मिकी और मुकेश कुमार के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कप्तान डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि लोहिया अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उपद्रव करने वाले अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed