फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नाली के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी

नाली के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी

Fri, 08 Feb 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
नाली के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के शेरवानी टोला में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक अधेड़ घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शेरवानी टोला मोहल्ला निवासी कफील खां और भुल्लन के बीच शुक्रवार को नाली को लेकर गालीगलौज होने लगा। कुछ देर में दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कफील खां के चाचा खलील के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना के बाद दूसरा पक्ष मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। कफील खां की तहरीर पर भुल्लन, तपशीर, चंदा और जहीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

एसओ जयंती प्रसाद ने बताया कि नाली के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। तमंचा छीनने के दौरान गोली चल गई, जिससे खलील घायल हो गए। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानी खेतों में घुसने से नाला किया बंद
शमसाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र के सैदवाड़ा मोहल्ला से होकर गुजरा नाला चोक पड़ा है। इस वजह से नाले का पानी किसानों के खेतों में जा रहा है। शुक्रवार को किसान अरशद, शानू, आदेश कुमार और शफीक ने नाला को बंद कर दिया। नाला बंद होने से सड़क पर जलभराव होने लगा। मोहल्लेवासियों का कहना था कि चोक नाला होने के चलते उन लोगों के खेतों में पानी घुस रहा था, जिस वजह से उन्होंने बंद कर दिया। ईओ आशीष गुप्ता ने बताया कि एक-दो दिन में चोक नाला खुलवा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed