फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   टिकट न लेने पर परिचालक व सिपाही में विवाद, यात्री परेशान

टिकट न लेने पर परिचालक व सिपाही में विवाद, यात्री परेशान

Fri, 08 Feb 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
टिकट न लेने पर परिचालक व सिपाही में विवाद, यात्री परेशान
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस में सिपाही के टिकट न लेने पर परिचालक से विवाद हो गया। सिपाही के अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर परिचालक ने उसे बस से उतार दिया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। एआरएम से बात करने व यात्रियों के बीचबचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद बस सिपाही को छोड़ कर आगे चली गई।
विज्ञापन


एटा डिपो की एक रोडवेज बस सुबह करीब नौ बजे फर्रुखाबाद आ रही थी। इसी बस कायमगंज से एक सिपाही चढ़ा। थोड़ी ही दूर पर परिचालक जय कुमार ने उससे टिकट के पैसे मांगे तो उसने लेने से मना कर दिया और फैजबाग चौकी तक सरकारी काम से जाने की बात कहने लगा। परिचालक ने बिना टिकट ले जाने से मना कर दिया। इस पर सिपाही ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही चौकी पर बस खड़ी करवाने की धमकी दी। इससे नाराज परिचालक ने उसे वहीं पर बस से नीचे उतार दिया। काफी देर तक दोनों में नोकझोंक होती रही। विवाद बढ़ता देख यात्रियों ने बीचबचाव किया।
विज्ञापन


इसके बाद परिचालक ने एआरएम को फोन से सूचना दी। उन्होंने सिपाही का नाम और नंबर लेने को कहा। परिचालक ने जब नाम और उसका नंबर मांगा तो उसने बताने से इनकार कर दिया। इस दौरान बस में बैठी अन्य सवारी जल्दी पहुंचाने की बात कहती रही। अंत में बस सिपाही को वहीं पर छोड़ कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed