फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत

Thu, 25 Apr 2019 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत
कमालगंज थाना क्षेत्र में रजीपुर गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास एक किशोरी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


खजुरिया नगला गांव निवासी अहिवरन सिंह की बेटी शिवानी (15) बुधवार देर रात परिजनों के साथ गांव से कुछ दूरी पर गेहूं की फसल काटने खेत पर गई थी। गुरुवार भोर में वह घर जाने की बात कहकर खेत से चली आई लेकिन काफी देर बाद भी बाद वह घर नहीं पहुंची।

सुबह गांव के अंतराम ने रजीपुर रेलवे क्रासिंग के पास शिवानी का शव पड़ा देखा और उसके परिजनाें को इसकी सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। आशंका जताई गई कि भोर में फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली मालगाड़ी गुजरी थी।
विज्ञापन


उसकी ही चपेट में आने से शिवानी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शिवानी चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन लाली की शादी हो चुकी है। उसका एक भाई राहुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि शिवानी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह कक्षा दस की छात्रा थी।

ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत

खेत से घर जाने की बात कहकर निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed