{"_id":"5c7abaafbdec22116d2d963b","slug":"111551547055-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने में गोली दाग की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीने में गोली दाग की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के मीना दरवाजा में युवक ने घर के बाहर खाली पड़े प्लॉट में सीने पर तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। मां का आरोप है कि पुत्र ने हत्या के झूठे मुकदमे से परेशान होकर आत्महत्या की है।
मीना दरवाजा मोहल्ला निवासी अख्तर खां का पुत्र लालमियां (35) शनिवार को घर के पास बने प्लाट में पहुंचा और तमंचे से अपने सीने में गोली दाग ली। फायर की आवाज सुनकर पिता अख्तर, मां जैमुंनिशा और छोटा भाई अक्षयमियां दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तो लालमियां खून से लथपथ जमीन पर था और पास में तमंचा पड़ा था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। आनन-फानन परिजन लालमियां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पुत्र का शव देख परिजन बिलखने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी एसओ रईस खां घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तमंचा और एक चादर कब्जे में ले ली। इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों ने घटना की जानकारी ली। लालमियां की मां ने आरोप लगाया कि मैनपुरी जिले में एक हत्या के झूठे मुकदमे में उसके पुत्र को फंसा दिया गया। इस मुकदमे को लेकर वह परेशान रहता था। शुक्रवार को वह मैनपुरी से मुकदमे की तारीख करके लौटा था। जैमुंनिशा ने कहा कि फर्जी मुकदमे के चलते ही बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी एसओ रईस खां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लालमियां की शादी नहीं हुई थी।