फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   रुपये मांगने पर चांदपुर में चले लाठीडंडे, चार जख्मी

रुपये मांगने पर चांदपुर में चले लाठीडंडे, चार जख्मी

Mon, 04 Mar 2019 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
रुपये मांगने पर चांदपुर में चले लाठीडंडे, चार जख्मी
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में काम के रुपये मांगने पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। एक पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चांदपुर गांव निवासी रवि कुमार ने गांव के ही विमलेश कुमार से बीते दिन शादी में काम कराया था। सोमवार को विमलेश कुमार अपनी चाची नन्हीं देवी के साथ रवि के घर पहुंचे और काम के रुपये मांगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से नन्हीं देवी, उसका भतीजा विमलश कुमार, पुत्र आशीष कुमार और दूसरे पक्ष से कामिनी घायल हो गईं।
विज्ञापन


घायलावस्था में दोनों पक्ष शिकायत करने कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने नन्हीं देवी की तहरीर पर रवि कुमार, अर्जुन कुमार, सूरज पुत्रगण गणेश और उषा देवी पत्नी दिनेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed