फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   छात्रा ने सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर यौनशोषण का आरोप

छात्रा ने सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर यौनशोषण का आरोप

Fri, 01 Mar 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ने सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर यौनशोषण का आरोप
यूपी-100 पुलिस कानपुर में तैनात सिपाही पर एक छात्रा को शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने का आरोप लगाया है। दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी पर छात्रा ने शुक्रवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने शहर कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि वह एमएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। शहर के निकटवर्ती एक गांव निवासी युवक यूपी-100 कानपुर में सिपाही है। वर्ष 2011 में उसके मोहल्ले में हुए शादी समारोह में सिपाही से उनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान सिपाही ने उससे शादी का प्रस्ताव दिया। इस पर उसने सहमति जता दी। दोस्ती बढ़ने पर सिपाही ने उससे शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद सिपाही का आना-जाना लगा रहा। 22 जनवरी 2019 को सिपाही यहां आया तो उसने शीघ्र शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सिपाही ने उसे आश्वासन दिया। इसके कुछ दिनों बाद उसे जानकारी हुई कि 25 नवंबर 2018 को ही सिपाही की शादी किसी दूसरी लड़की से तय हो चुकी है। इस संबंध में पूछने पर सिपाही ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

सिपाही पर लगाया यौन शोषण का आरोप

कानपुर में यूपी-100 पुलिस में तैनात है सिपाही
एसपी ने शहर कोतवाल को दिए कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed