फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात

तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात

Sat, 09 Feb 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमी की पिटाई व किशोरी की मौत के मामले में गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस दोनों घरों की निगरानी कर रही है। सीओ व कोतवाल ने गांव पहुंच कर सुरक्षा जायजा लिया। घायल आरोपी युवक का लोहिया अस्पताल में पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर बाद कटरी क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमी युवक विमलेश की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। इससे वह अचेत हो गया था। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था। कुछ घंटे बाद गांव की किशोरी की मौत हो गई थी। किशोरी के पिता ने विमलेश के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म व उससे आहत होकर पुत्री की मौत होनेे की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विमलेश के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर राधेश्याम को दी गई है। गांव में घटना होने से दहशत फैल गई। सुरक्षा की दृष्टि से गांव के दोनों घरों पर शमसाबाद, कंपिल के अलावा कोतवाली के एसआई राकेश कुमार गुप्ता, उपदेश कुमार महिला पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस गांव में गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सीओ राजवीर सिंह व इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, इंस्पेक्टर राधेश्याम ने गांव जाकर जायजा लिया। घायल आरोपी युवक विमलेश का लोहिया अस्पताल में इलाज जा रहा है। पुलिस उसकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन



हाथ व पैरों में एक दर्जन चोट के निशान होने गुत्थी उलझी
कायमगंज। किशोरी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर एक दर्जन चोटों के निशान होने से मामले की गुत्थी उलझ गई है। इससे साफ है कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न हो सकी। इससे बिसरा सुरक्षित किया गया है। पर जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के शव पोस्टमार्टम डा. सर्वेश यादव डा. विजय अनुरागी के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई।
दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। हाथ पैर में चोटों के निशान होने से अनुमान है किमौत होने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने वास्तविकता का पता लगाने के लिए कई ग्रामीणों से जानकारी की है। सीओ राजवीर सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रकाश में आया है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।

इनसेट
पुलिस ने स्कूल से लिया आयु का प्रमाण
कायमगंज। कई वर्ष पहले कायमगंज नगर के एक स्कूल में किशोरी पढ़ती थी। पुलिस ने स्कूल पहुंच कर किशोरी के आयु के प्रमाण के लिए पहुंची व स्कूल प्रधानाचार्य से आयु का सत्यापन किया। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रपत्रों के अनुसार मृतका नाबालिग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed