फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   किसान की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किसान की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संकिसा। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवसनी में मंगलवार रात एक किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव देवसनी निवासी थान सिंह राजपूत (40) मंगलवार शाम को खेत पर फसल की सिंचाई करने गया था। बुधवार सुबह उसका शव गांव के ही छेदालाल के खेत में पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। मामले में पिता अमर सिंह ने नौली निवासी व्यक्ति पर पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में थान सिंह की मौत गला दबाए जाने से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और शक के आधार पर गुरुवार को तीन लोगों को उठा लिया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष सुदीप मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अमर सिंह की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed