फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शाहजहांपुर के ध्यानार्थ खबर

शाहजहांपुर के ध्यानार्थ खबर

Fri, 11 Jan 2019 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के ध्यानार्थ खबर
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के पंखिया मड़ैया धर्मपुर कटरी में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर पति समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के मस्जिद नगला मोहल्ला निवासी जानशेर ने बेटी जारफा बेगम का निकाह करीब सात माह पहले पंखिया मड़ैया धर्मपुर कटरी निवासी अफजल से किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को जानशेर को सूचना मिली कि उनकी बेटी ने ससुराल में फांसी लगा ली है। इस पर जानशेर परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। शव देख मायके वालों ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरा। जानशेर ने दामाद अफजल समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज में एक लाख रुपये और बाइक न देने पर ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया है।

एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, पति समेत पांच के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed