{"_id":"6299006ea9336916131e2a12","slug":"crime-rape-dhamki-pradhan-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7002956162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म और धमकी देने में प्रधान समेत चार फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म और धमकी देने में प्रधान समेत चार फंसे
विज्ञापन
कायमगंज। एक महिला ने दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में एक प्रधान भी शामिल है, जिस पर तेजाब की शीशी दिखाकर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला के छह बच्चे हैं। विवाद के चलते महिला पति से अलग होकर अलीगढ़ में रह रही है और मजदूरी करके परिवार चला रही है। आरोप है कि अलीगढ़ में कायमगंज के मोहल्ला चिलाका निवासी याशर खां से मुलाकात हुई। याशर ने कहा कि वह पति से तलाक ले ले तो वह शादी कर लेगा। इस बीच याशर ने उससे शारीरिक संबंध बना लिए।
इससे वह गर्भवती हो गई। 15 दिन पहले पति से तलाक हो गया। इसके बाद जब याशर से शादी करने के लिए कहा तो वह टाल-मटोल करने लगा। 15 मई को याशर, कायमगंज के गांव कलाखेल के प्रधान लाडले, फैसल व नसीम शादी का झांसा देकर गांव कुबेरपुर बुलाकर ले गए। वहां एक कमरे में बंद कर दिया। फैसल व नसीम ने तमंचे और प्रधान लाडले ने तेजाब की शीशी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह शादी का इरादा छोड़ दे।
विज्ञापन
उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद महिला को अलीगढ़ छोड़ आए। महिला ने एडीजी जोन कानपुर से न्याय की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने आरोपी याशर खां, फैसल खां निवासी मोहल्ला चिलाका, प्रधान लाडले निवासी गांव कलाखेल, नसीम निवासी कुबेरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू की है।