{"_id":"628fc1bdd4329e484f03828e","slug":"crime-murder-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp699022113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में की गई थी हरदोई की महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में की गई थी हरदोई की महिला की हत्या
विज्ञापन
राजेपुर थाने में पुलिस हिरासत में हत्यारोपी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हरदोई की महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने प्रेमी की पत्नी, उसके ममेरे भाई व कार चालक को गिरफ्तार किया है।
महिला के सिर व चेहरे पर मुगरी से प्रहार कर हत्या की गई थी और फिर कार से शव ले जाकर फेंका गया था। पुलिस ने मुगरी, कार व मृतका का मोबाइल बरामद कर लिया है।
राजेपुर थानाक्षेत्र में इटावा-बरेली हाइवे से गांव शेराखार जाने वाले मार्ग पर 16 मई की रात पुलिस को महिला का शव मिला था। 17 मई को जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर के एक गांव निवासी परिजनों ने शव की शिनाख्त की थी। पोस्टमार्टम में सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई थी।
महिला के चचिया ससुर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली। महिला की आखिरी बार बात जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी अभिषेक उर्फ गोलू से हुई थी। पुलिस ने अभिषेक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि शहर कोतवाली की सिद्ध विनायक कालोनी चांदपुर निवासी फुफेरी बहन नीतू उर्फ पूजा उर्फ आरजू उर्फ सोनी ने महिला की हत्या की है। जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव दानमंडी निवासी चालक गौरव तिवारी की कार से 16 मई की रात को शव गांव शेराखार जाने वाले रास्ते पर फेंक दिया था। इस पर पुलिस ने नीतू व गौरव तिवारी को पकड़ लिया।
एएसपी अजय प्रताप ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि महिला के संबंध नीतू के पति से थे और बाद में नीतू के ममेरे भाई अभिषेक को भी महिला ने फंसा लिया था। इसके चलते ही नीतू ने उसकी हत्या कर दी थी। खुलासे के दौरान सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम भी मौजूद रहे। पकड़े गए लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
अभिषेक महिला को नीतू के घर लेकर पहुंचा था
नीतू ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कृष्णा सिंह से हुई थी। 10 वर्ष पहले कृष्णा सिंह ने उसको छोड़ दिया था। अमृतपुर थानाक्षेत्र के गांव कोला सोता निवासी राजकुमार से कोर्ट मैरिज कर ली थी। राजकुमार के संपर्क में हरदोई की महिला आ गई। एक दिन उसने राजकुमार के मोबाइल में महिला से बातचीत की रिकार्डिंग सुन ली। उसने इसका विरोध किया, लेकिन राजकुमार महिला से बात करता रहा।
वहीं, महिला ममेरे भाई अभिषेक के भी संपर्क में आ गई। 15 मई को अभिषेक महिला को लेकर उसके चांदपुर स्थित मकान पर पहुंचा और बताया कि उसकी दोस्त है। गंगा स्नान करने के लिए आई है। महिला व अभिषेक रात में उसके घर में रुके, तभी नीतू को पता चला कि यही महिला राजकुमार से बात करती है और अब उसने भाई अभिषेक को फंसा लिया है।
महिला के सोने के बाद नीतू ने मुगरी से उसके सिर, नाक व मुंह पर कई प्रहार किए और दुपट्टा से गला कस दिया। जब उसकी मौत हो गई तब अभिषेक जाग गया। नीतू ने अभिषेक को हत्या में फंसाने की धमकी दी। इस पर अभिषेक साथ देने को राजी हो गया।
केले के पौध के पास दबा दी थी मुगरी व मोबाइल
नीतू ने मुगरी व महिला का मोबाइल घर के पास केले के पौधे के नीचे मिट्टी में दबा दिया था। घर में फैला खून साफ कर महिला के शव को बेड शीट में लपेटकर रख दिया। 16 मई को नीतू ने चालक गौरव तिवारी को अपनी कार लेकर आने के लिए कहा। गौरव के आने पर रात को शव को कार से ले जाकर गांव शेराखार के पास फेंक दिया।