फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,murder,farrukhabad news

वृद्ध किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Sat, 16 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,farrukhabad news
छविनाथ के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। फसल की रखवाली करने गए वृद्ध किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह वृद्ध का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव नौगांव निवासी छविनाथ शाक्य (70) गुरुवार रात गमा देवी मंदिर के पास स्थित खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। रात में अज्ञात लोगों ने छविनाथ की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी कृष्णा देवी उनको खोजते हुए खेत पर पहुंचीं। कृष्णा देवी ने चारपाई पर लगी मच्छरदानी हटाकर देखा तो छविनाथ का शव खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन

कृष्णा देवी के चीखने पर आसपास खेत पर काम कर रहे ग्रामीण भी एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पर सीओ कायमगंज सोहराब आलम व एसओ जगदीश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर परिजनों से जानका
विज्ञापन
विज्ञापन

री ली।
परिजनों ने बताया कि छविनाथ काफी समय से फसल की रखवाली करने जाते थे। उनकी गांव में किसी से रंजिश नहीं थी। पुलिस ने पुत्र पवन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोटें आने से छविनाथ की मौत होने की पुष्टि हुई है। उनके सिर व नाक की हड्डी टूट गई थी।
माथे से लेकर नाक तक तीन व सिर के पीछे एक जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
छविनाथ ने की थीं दो शादियां, दोनों पत्नियों से हैं पांच बेटे
किसान छविनाथ की पहली पत्नी की मौत वर्षों पहले हो चुकी है। पहली पत्नी से कैलाश व जय सिंह दो पुत्र हैं। छविनाथ ने कृष्णा देवी से दूसरी शादी की थी। कृष्णा देवी से तीन पुत्र लालमन, नीलेश व पवन हैं।

घटनास्थल से दौड़ा आस्कर, किसान के घर जाकर रुका
फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर छानबीन कर नमूने एकत्र किए। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर फोटोग्राफ भी लिए गए। खोजी कुत्ता आस्कर को ट्रेनर विपिन ने घटनास्थल पर कपड़े सुंघाए। आस्कर ने कई बार घटनास्थल से दौड़ लगाई, वह हर बार किसान के घर के बाहर जाकर रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed