फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,kidnap,farrukhabad news

अपहृत बच्चा बरामद, तीन महिला समेत चार गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,kidnap,farrukhabad news
बच्चे को मां की गोद में देने के बाद खुश एसपी अशोक कुमार मीणा व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। घर के बाहर से अपहृत बच्चे को पुलिस ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। पुलिस ने तीन महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात एसपी ने बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को गोद में लेते ही मां ने गले से लगा लिया और रो पड़ी। पुलिस की 20 टीमें कई घंटे नाले, तालाब और मोहल्लों में खोजबीन करती रहीं। मोहल्ले के बड़े नाले में भी जेसीबी से तलाश हुई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अर्जुन कश्यप का तीन वर्षीय बेटा आदित्य बुधवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोस की बच्ची डोली के साथ घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद आदित्य का अपहरण हो गया था। आदित्य की मां गुलशन ने पड़ोसी के घर दिल्ली से आई निवासी एक महिला पर शक जताया। पुलिस ने रीमा देवी नाम की महिला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद हरकत में आए एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुद बरामदगी की कमान संभाली। उनके निर्देश पर 20 टीमों ने बच्चे की तलाश शुरू की। आसपास के नालों और तालाबों को खंगाला गया, मगर कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी महिला का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया। पुलिस ने रीमा से बातचीत कर दबाव बनाया तो वह बुधवार रात आठ बजे पुलिस के पास आ गई। वह लगातार बहाने बनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीमा की जिन मोबाइल नंबरों पर बात हुई थी, एसओजी उसी के सहारे कमालगंज के गांव चाचूपुर पहुंची और रात करीब एक बजे पुलिस ने एक मकान से बच्चे को बरामद कर लिया। वहां से एक पुरुष और एक महिला को दबोच लिया।
इधर, करीब रात 11 बजे ही पुलिस ने घर से बच्चे को ले जाने वाली बालिका और उसकी मां को हिरासत में ले लिया। रात करीब दो बजे बालक को एसपी ने मां गुलशन को सौंपा, तो वह आदित्य को सीने से लगाकर रो पड़ी।
पुलिस ने घटना में शामिल दिल्ली के नरेला थानाक्षेत्र के पाना पसोनिया निवासी रीमा देवी, कमालगंज के गांव चाचूपुर निवासी प्रदीप कुमार, उसकी पत्नी गीता देवी और तलैया फजल इमाम निवासी दिनेश की पत्नी माया देवी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बच्चे को तत्परता से बरामद करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
ऐसे की घटना को अंजाम
दिल्ली की रीमा ने बताया कि तस्करी के उद्देश्य से 11 साल की बच्ची को 500 रुपये का प्रलोभन देकर आदित्य को घर से बुलवाया था। यहां से वह आदित्य को पांचाल घाट ले गई। वहां से चाचूपुर में प्रदीप और गीता के घर रात में छिपाने के लिए पैसे देकर छोड़ दिया। वह गुरुवार को दिल्ली ले जाने की फिराक में थी और वहीं तस्करी गिरोह को बच्चा सौंपना था।

रीमा पर दिल्ली में मानव तस्करी के मुकदमे दर्ज
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार रीमा मानव तस्कर गिरोह से जुड़ी है। उस पर दिल्ली में भी मुकदमे दर्ज हैं। वह सात दिन पहले योजना के तहत अपनी भाभी मायादेवी के यहां आई थी। रीमा के गैंग में कितने लोग काम कर रहे हैं, उनका पता लगाने में टीमें लगी हैं। शीघ्र ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed