{"_id":"6307be7d710c7a6b800321f6","slug":"crime-farrukhabad-news-knp714647015","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दुष्कर्म पीड़िता के डॉक्टरी परीक्षण में हीलाहवाली का मामला, डॉक्टर दंपती समेत 15 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दुष्कर्म पीड़िता के डॉक्टरी परीक्षण में हीलाहवाली का मामला, डॉक्टर दंपती समेत 15 पर मुकदमा
Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरी परीक्षण में हीलाहवाली का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में दुष्कर्म पीड़िता के डॉक्टरी परीक्षण में हीलाहवाली की शिकायत पर पहुंचे सीओ व कोतवाल के सामने फोटो खींच रहे युवक की पिटाई, मोबाइल तोड़कर जब्त करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने में डॉक्टर दंपती समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अमृतपुर थाने के गांव पिथनापुर निवासी सुंदरम सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित किशोरी डॉक्टरी परीक्षण के लिए लोहिया महिला अस्पताल आई थी। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही डॉ. आसमा बेगम ने परीक्षण में आना-कानी की। इसकी महिला सिपाही ने सीओ सिटी को सूचना दी।
सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाल विनोद शुक्ला अस्पताल पहुंचे। कुछ ही देर में मीडिया कर्मी भी पहुंच गए। इसी दौरान डॉक्टर ने पीड़िता से परीक्षण न कराने की बात कही। इस पर सुंदरम वीडियो बनाने लगा। गुस्साई डॉक्टर ने उसकी पिटाई कर मोबाइल तोड़ दिया।

आरोप है कि डॉक्टर ने धर्म विशेष को लेकर गाली-गलौज भी की। कुछ देर में महिला डॉक्टर के पति डॉ. इमरान, देवर रिजवान कई गाड़ियों से 12 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने सुंदरम को धमकाया। डॉ. इमरान व डॉ. रिजवान नर्सिंग होम संचालक हैं।
गुरुवार को लोहिया महिला और पुरुष अस्पताल के डॉक्टरों ने पुरुष अस्पताल के सीएमएस के साथ बैठक की। उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। इसमें कहा कि यदि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो हड़ताल की जाएगी। डॉ. आसमा ने दी तहरीर में कहा कि बुधवार रात एक युवक तीन अज्ञात लोगों के साथ महिला इमरजेंसी में आए और रंगदारी मांगी और मारपीट की।
अस्पताल के अभिलेख भी फाड़ दिए। कुछ देर में पहुंचे पति डॉ. इमरान और देवर डॉ. रिजवान को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में पीड़ित डॉक्टर प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम से मिली। उन्होंने न्याय का भरोसा दिया। देर शाम डॉक्टर ने अपना भी मेडिकल कराया।