{"_id":"630515cb1c366b648854306d","slug":"crime-farrukhabad-news-knp7142789165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म,
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी भी मिल गई है।
मऊदरवाजा थाने के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी शनिवार को अपने परिवार के साथ सो रही थी। इसी समय कार से आए गांव हाथीपुर निवासी शादाब, वसीम व वशीर जबरन किशोरी को उठा ले गए। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी।
किशोरी के परिजन दबंगों के घर पहुंचे, तो अभद्रता की गई। जबकि किशोरी उनके मकान के कमरे में बंद थी।
रात में ही आरोपियों ने किशोरी को छोड़ दिया। पिता ने बताया कि यही युवक 20 जुलाई को सहेली के घर जाते वक्त पुत्री को ले गए थे।
उस समय कई दिन तक तीनों ने दुष्कर्म किया। इज्जत की खातिर उन्होंने आरोपियों के परिजनों से कहकर किशोरी को वापस लेकर घर में रख लिया था।
पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले की जानकारी होते ही मंगलवार शाम हिंदू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, क्रांति पाठक, दीपक शर्मा, मोनू तिवारी, अजय सिंह आदि थाने पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जाए।