फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

अस्पताल संचालक व सपा नेता के बेटे समेत 22 पर रिपोर्ट

Tue, 08 Feb 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली में एक निजी अस्पताल के प्रबंधक समेत 22 लोगों के खिलाफ मारपीट, इलाज में लापरवाही बरतने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का बेटा भी शामिल है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बावरपुर निवासी आदेश ने पत्नी को प्रसव के लिए मसेनी स्थित सोम अस्पताल में 15 दिसंबर को भर्ती कराया था। ऑपरेशन के दौरान उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। इस पर आदेश के परिजनों और अस्पताल के लोगों के बीच विवाद हो गया था। अस्पताल में मारपीट व तोड़फोड़ भी हुई थी। आदेश ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब एसपी को अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर अस्पताल प्रबंधक सलिल अवस्थी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के बेटे आकाश यादव, चरन सिंह, राजीव कुशवाहा, धीरज और 15 अज्ञात पर शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed