{"_id":"61cf512604efdc30ce00fdb6","slug":"crime-farrukhabad-news-knp6728116184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने गांव के ही युवक पर तेजाब पिलाने का आरोप है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता की 20 वर्षीय बेटी को गांव का ही हिमांशु 12 जुलाई को अपने साथ जनपद फिरोजाबाद ले गया था। पिता का आरोप है कि युवक ने वहां अपने बहनोई के घर पर बेटी को रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो हिमांशु ने उसके साथ मारपीट की। आरोप था कि हिमांशु ने बेटी को तेजाब भी पिलाया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बेटी किसी तरह 29 अक्तूबर को घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
एसपी से गुहार लगाने पर हिमांशु, उसके भाई मीनू राठौर, संजीव राठौर, फिरोजाबाद निवासी बहन पूजा और बहनोई अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व एससीएसटी का रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह अभी भी जेल में है। गुरुवार रात युवती की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। शव घर आने पर परिजन रोते बिलखते रहे। पिता की सूचना पर पुलिस ने युवती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।