{"_id":"612793bd8ebc3e79c30a25e0","slug":"crime-farrukhabad-news-knp6482710168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर समझकर खाद्य सुरक्षा विभाग के चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर समझकर खाद्य सुरक्षा विभाग के चालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट परिसर में खड़ी वकील की बाइक चोरी करने के आरोप में खाद्य सुरक्षा विभाग के वाहन चालक की पिटाई कर दी गई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि बाद में धोखे से दूसरी बाइक ले जाने का मामला सामने आने पर उसे छोड़ दिया गया।
कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम कार्यालय के निकट बाइकें खड़ी थीं। सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग का वाहन चालक आया और एक बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद एक वकील ने बस्ते से उठकर देखा तो उनकी बाइक गायब थी। इससे वह परेशान हो गए। कुछ देर बाद खाद्य सुरक्षा विभाग का चालक बाइक लेकर वहीं पर पहुंचा तो वकील ने बाइक पहचानकर उसे रोक लिया।
बाइक चोरी का आरोप लगाने पर चालक अपनी सफाई देने लगा। इस बीच कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। सूचना पर पहुंचे फतेहगढ़ कोतवाल ने चालक को पकड़कर कोतवाली भिजवा दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मचारी भी वहां पहुंचे और चालक के पक्ष में सफाई दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि चालक धोखे से दूसरी बाइक लेकर चला गया था। उससे गलती तो हुई लेकिन चोरी की नियत नहीं थी। कोतवाली में यह बात बताने पर और दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।