फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

पूर्व जिपंस ने सात पर दर्ज कराया जानलेवा हमले का मुकदमा

Mon, 17 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
crime
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने चुनावी रंजिश में सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का जवाबी मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 10 लोगों के खिलाफ हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत व गांव के ऋषिपाल में शनिवार को चुनावी रंजिश में मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस ने ऋषिपाल की तहरीर पर रमेश राजपूत सहित 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था। रमेश राजपूत ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। रमेश राजपूत भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के करीबी बताए जाते हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने रमेश राजपूत की तहरीर पर ऋषिपाल, ब्रह्मपाल, नेत्रपाल, आकाश, विकास, देवदत्त, तोता के खिलाफ जानलेवा हमले का जवाबी मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी ब्रह्मपाल को एक तमंचा दो कारतूस व ऋषिपाल को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed