फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

प्रधान व उनके समर्थकों पर पथराव व धमकी में मुकदमा दर्ज

Mon, 17 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
crime
संकिसा (फर्रुखाबाद)। ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों पर पथराव करने व धमकी देने के मामले में पुलिस ने 20 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

संकिसा थाना क्षेत्र के गांव भूड़नगरिया निवासी ग्राम प्रधान सुमीलता की तहरीर पर पुलिस ने 20 दिन बाद आजाद, गोविंद, संजीव, अनिल के खिलाफ पथराव व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुमीलता ने तहरीर में कहा है कि वह प्रधान पद का चुनाव लड़ रहीं थीं। 27 अप्रैल को समर्थकों के साथ गांव पखना में प्रचार करने गईं थीं। तभी इन लोगों ने उन पर व उनके समर्थकों पर पथराव किया था। हालांकि वह बाल-बाल बच गईं। इसकी सूचना थाने पर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed