{"_id":"6001dd368ebc3e2e2c37cc18","slug":"crime-farrukhabad-news-knp606192246","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी समेत चार धोखाधड़ी में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी समेत चार धोखाधड़ी में फंसे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य कर्मचारी समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है। आरोपियों पर मकान बेचने के नाम पर 1.95 लाख रुपये ठगने का आरोप है।
मोहल्ला सेनापति स्ट्रीट निवासी संजीव मिश्रा ने मोहल्ले के ही राजीव दुबे, इनकी पत्नी अर्चना दुबे, कायमगंज कोतवाली के गांव मीरपुर निवासी दिलीप तिवारी, इनकी पत्नी ऊषा तिवारी के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें कहा कि राजीव स्वास्थ्य कर्मी है और उसका दूर का रिश्तेदार है। दंपति उसके पास आए और मोहल्ला दीवान मुवारक टिलिया अहमदगंज मऊदरवाजा स्थित दिलीप का मकान बेचने की बात कही।
राजीव के साथ दिलीप तिवारी से मिलने गया। उसने मकान पर करीब दो लाख रुपये का बैंक लोन बताया। कहा कि पहले लोन चुकाना होगा। इसके बाद वह मकान का बैनामा कर देगा। वार्ता होने के बाद तीन बार में 1.95 लाख रुपये लोन चुकाने के लिए बैंक खाते में जमा कर दिए। बाद में बैनामा करने से इनकार कर दिया। धोखाधड़ी कर 1.95 लाख रुपये चारों लोगों ने ठग लिए। सुनवाई के बाद सीजेएम ने शहर कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।