फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

परिजनों से मारपीट का आरोपी पुलिस को धक्का देकर भागा

Tue, 18 Aug 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
crime
कंपिल। पुलिस की हिरासत से भागे पत्नी को हंसिया मारने के आरोपी ने भाभी व भतीजी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल आरोपी की पत्नी गंगावती व भतीजी मधु को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने गंगावती की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर देर शाम आरोपी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पट्टी मदारी निवासी राजाराम का बेटा मंगल सिंह सोमवार देर रात शराब पीकर घर पहुंचा। उसने पत्नी गंगावती को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उसने हंसिया मारकर घायल कर दिया। चीख सुनकर बचाने पहुंचे परिजनों पर भी उसने हमला बोल दिया। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर थाने जा रहे थे। इसी दौरान मंगल थाने के गेट पर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग गया। पुलिसकर्मी हाथ मलते रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा पुलिसकर्मियों ने पीछा ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद मंगल अपने घर पहुंचा और भाई ज्ञान सिंह की पत्नी व बेटी मधु को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। परिजन घायल गंगावती पत्नी मंगल सिंह, मधु पुत्री ज्ञान सिंह को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पुलिस ने गंगा देवी की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर आरोपी को मंगलवार शाम तक गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के भागने की घटना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed