{"_id":"5efb71c18ebc3e42d05dec51","slug":"crime-farrukhabad-news-knp568520987","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवारा में शराब ठेकेदार से मारपीट कर लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवारा में शराब ठेकेदार से मारपीट कर लूट का प्रयास
विज्ञापन
कंपिल। सिवारा खास में शराब ठेकेदार से दो युवकों ने मोबाइल और नगदी लूटने का प्रयास किया। राहगीरों ने युवकों को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला चौधरियान निवासी धीरज यादव का अंग्रेजी शराब का ठेका सिवारा खास में है।
धीरज प्रतिदिन बाइक से सिवारा आते जाते हैं। सेल्समैन न होने से ठेकेदार स्वयं ठेके पर शराब बेच रहे थे। मंगलवार दोपहर दो युवक बाइक से ठेके पर पहुंचे। पव्वा लेने के बाद वहीं पीने लगे। शराब पीकर युवकों ने धीरज को गाली दी। जब उसने विरोध किया तो युवक ठेके के अंदर घुस गए।
यह देखकर धीरज ने पुलिस को फोन करने का प्रयास किया। युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और उसे पीटने लगे। दुकान में रखी नगदी लूटने का प्रयास किया। ठेकेदार की चीख सुनकर राहगीर आ गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों की पिटाई की। ठेकेदार की सूचना पर पहुंची सिवारा पुलिस दोनों युवकों को चौकी ले गई। सिवारा चौकी इंचार्ज राजेश ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।