फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

वक्फ संपत्ति की जांच को पहुंचे सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त के सामने विवाद

Tue, 23 Jun 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
नवाब दिलावर जंग में विवादित जमीन पर पुलिस से होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। वक्फ संपत्ति पर हो रहे कब्जे की जांच को पहुंचे सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त सामने मंगलवार को हंगामा हो गया। पुलिस ने आयुक्त को ही हड़का दिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को थाने ले आई। निर्माण कराने वाले पक्ष ने ताला तोड़ने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस के पहुंचने पर अंदर निर्माण चल रहा था।
विज्ञापन

मोहल्ला नवाब दिलावर जंग में एक जमीन पर कई दिनों से बाउंड्रीवाल बनाई जा रही थी। संपत्ति को मोहल्ले के सैय्यद काजिम हुसैन और राशिद खां वक्फ कब्रिस्तान की बता रहे हैं। बीते सप्ताह डीएम से शिकायत के बाद पुलिस अधिकारी के यहां फालोअर और उसके रिश्तेदार नपा कर्मी ने पुलिस की शह पर दीवार खड़ी कर दी।
विज्ञापन

काजिम हुसैन और राशिद वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष से लखनऊ में मिले और शिकायत की। उनके निर्देश पर सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने मंगलवार को शहर कोतवाल को वक्फ की जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने के आदेश दिए। पत्र में कहा गया कि डीएम को की गई शिकायत मिली है। निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा है। तुरंत रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आयुक्त दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंच गए। उनके साथ शिकायतकर्ता भी थे। बाउंड्री के अंदर नींव खुदाई और दीवार बनवाने का काम जारी था। मगर लगते ही निर्माण कराने वाले भी पहुंच गए। उन्होंने गेट का ताला तोड़ने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। सूचना पर तिकोना चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

दरोगा ने वक्फ संपत्ति बताने वाले पक्ष को जमकर हड़काया। छोटेलाल ने जांच की बात कही, तो दरोगा ने कहा कि पहले मेरे संज्ञान में लाना चाहिए था। दरोगा वक्फ संपत्ति बताने वाले पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को चौकी ले आए। वहां भी काफी देर विवाद होता रहा। चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने बताया कि एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed