फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

मेड़ के विवाद में संघर्ष, गोली लगने से दो भाइयों सहित तीन घायल

Tue, 28 Apr 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
घटना स्थल पर सौरभ की बुआ से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मेड़ के मामूली विवाद में परिवार के दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। गोलीबारी में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। लाठी-डंडों से दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने लोहिया में घायलों से पूछताछ की और घटनास्थल का जायजा भी लिया। गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर तराई निवासी मेवाराम शाक्य (65) के परिवार के ही नवीश शाक्य (45) पुत्र वीरसहाय से मेड़ को लेकर पुराना विवाद है। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे नवीश, अपने पुत्र आकाश, विवेक और पत्नी आशादेवी के साथ लेखपाल अश्वनी कुमार को लेकर खेत पर पहुंचे। सूचना पर मेवाराम, उनका पुत्र सौरभ (27), मेवाराम के भाई चंद्रशेखर के पुत्र अनुराग (30) और मयंक (22) भी खेत पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इनके पहुंचते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इसी दौरान चार फायर हुए, जिसमें सौरभ के कंधे और अनुराग के पेट में गोली लगकर पार हो गई। मेवाराम और मयंक भी सिर में लाठी लगने से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से नवीश की पत्नी आशा देवी भी धारदार हथियार से घायल हो गईं। लेखपाल मौका पाकर बाइक से भाग खड़ा हुआ। चीख-पुकार के बाद पहुंचे परिजनों ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष जेपी शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। उन्हें घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूर गांव के दूसरी तरफ एक खेत में नवीश घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने मेवाराम और उनके भतीजे मयंक और उसके पुत्र आकाश को हिरासत में ले लिया है। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने लोहिया अस्पताल में मेवाराम और मयंक से घटना की जानकारी ली। इसके बाद वह घटनास्थल पहुंचे। गांव में तनाव देख पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed