{"_id":"5ea5c7ed8ebc3e9021208323","slug":"crime-farrukhabad-news-knp557198492","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने पुलिस लाइन के कैंटीन संचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने पुलिस लाइन के कैंटीन संचालक को पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन के कैंटीन संचालक को सिपाही ने गाली-गलौज के बाद पीट दिया। सिपाही ने आरोप लगाया कि बाजार से अधिक रुपये में कैंटीन में सामान दिया जा रहा है। कैंटीन संचालक की शिकायत पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को रफा-दफा कर दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पुलमंडी निवासी श्रीकृष्ण एक वर्ष से पुलिस लाइन में कैंटीन चला रहे हैं। शुक्रवार शाम पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही कैंटीन से कुछ सामान लेने गया। एमआरपी से ज्यादा रुपये लेने पर सिपाही ने विरोध जताया। कैंटीन के युवक से सिपाही का झगड़ा होने लगा।
तभी संचालक श्रीकृष्ण ने कर्मचारी का पक्ष लेकर सिपाही से शिकायत करने की बात कही। इस पर सिपाही ने कैंटीन संचालक को लात-घूंसों से पीट दिया। मौके पर पुलिस कर्मियों की भीड़ लग गई। सिपाही पीटकर चला गया। संचालक ने आरआई किश्वर अली से शिकायत की। आरआई ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को रफा-दफा कर दिया।