फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

दरोगा के पीटने की जांच करने पहुंचे तहसीलदार, लिए बयान

Sat, 25 Apr 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
कंपिल। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर खाना मांगने की शिकायत पर पीड़ित को दरोगा द्वारा पीटने की जांच तहसीलदार ने शुरू कर दी है। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

मोहल्ला मझगांव निवासी हृदेश कुमार अपने पुत्र दीपक (16) के साथ रहते हैं। आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। मकान भी टूटा है। खाना बनाने को गैस की व्यवस्था भी नहीं। हृदेश के पुत्र दीपक ने खाने को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सूचना पर दरोगा व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जमकर हड़काया, जिसका विरोध करने पर गुस्साए दरोगा ने दीपक को पीट दिया। उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे और जेल भेजने की धमकी दी। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम डीएम मानवेन्द्र सिंह ने मामला संज्ञान में लिया। इससे पुलिस व राजस्व कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। डीएम ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए। शुक्रवार देर रात थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मामले की जानकारी करने पहुंचे।
शनिवार दोपहर को डीएम के आदेश पर कायमगंज तहसीलदार भूपाल सिंह जांच करने गए। तहसीलदार ने पीड़ित युवक दीपक से मामले की जानकारी ली। युवक ने बताया कि खाने को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। इसके बाद यह लोग मेरे घर आये थे।

मुझे जमकर धमकाने व गाली-गलौच करने लगे। विरोध किया, दरोगा ने थप्पड़ मार दिया, जिससे आहत होकर मैंने आत्महत्या का प्रयास किया। मोहल्ले वालों ने दरवाजा तोड़कर बचा लिया। तहसीलदार ने तत्काल पीड़ित के लिए खाद्य सामग्री व खाने के पैकेट दिए जाने का राजस्व कर्मियों को आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed