{"_id":"5e1475928ebc3e87975ad4f1","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5368059179","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की चोरी हुई पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की चोरी हुई पिस्टल बरामद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। प्रधान की चोरी हुई पिस्टल के मामले में पुलिस ने उनके जनपद कन्नौज व एटा के एक-एक रिश्तेदार को पकड़ लिया है। जनपद एटा निवासी रिश्तेदार से पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर डूंरसी के मजरा नकटपुर निवासी प्रधान रक्षपाल की एक जनवरी को घर से पिस्टल चोरी हो गई थी। इस मामले में उन्होंने सोमवार को पुलिस को कन्नौज जनपद के एक व एटा के दो रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।
पुलिस ने जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव भोला नगरिया निवासी रिश्तेदार को पूछताछ के लिए सोमवार रात को पकड़ा था। उसे कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव नगला मोहन निवासी रिश्तेदार के यहां दबिश दी। वहां से एक रिश्तेदार को पकड़ लिया। उससे पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। उसे भी पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। मदनपुर चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अब आगे की कार्रवाई उनके आदेश पर की जाएगी।