फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

शादी का झांसा देकर ढाई साल दुष्कर्म में सिपाही फंसा

Mon, 06 Jan 2020 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर ढाई साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वह सिपाही के खिलाफ धमकी देने की शहर कोतवाली में रिपोर्ट पहले ही दर्ज करा चुकी है। दुष्कर्म की रिपोर्ट न लिखे जाने पर अदालत की शरण ली है। सीजेएम ने शहर कोतवाली से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती ने सिपाही मोहित तोमर के खिलाफ अदालत में अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि शहर के चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में वर्ष 2017 में मोहित ड्यूटी पर आया था। सिपाही ने उसका कहीं से मोबाइल नंबर ले लिया और बात करने लगा। उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर सिपाही ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। कभी पुलिस लाइन स्थित दोस्त के कमरे में तो कभी कैंट क्षेत्र में दोस्त के कमरे में ले जाकर संबंध बनाता था। 22 मार्च 2019 को जब शादी के लिए कहा तो शादी से इंकार कर दिया। शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मारने और दुष्कर्म के वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। धमकी देने के संबंध में शहर कोतवाली में उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी विवेचना चल रही है। पुलिस ने सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं की, आरोपी सिपाही को बचाने का प्रयास कर रही है। पीड़िता की अर्जी पर सीजेएम ने शहर कोतवाली से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed