फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

विवाहिता की मौत की दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 12 Nov 2019 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज। गांव सलेमपुर में विवाहिता का शव सोमवार को घर में फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया। मंगलवार दोपहर पहुंचे एएसपी ने घटना स्थल पर छानबीन की और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी कुलदीप कश्यप की पत्नी सेंधुरी कश्यप (25) सोमवार की रात फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। जानकारी मिलते ही सेंधुरी के पिता सीताराम निवासी मिरगांव थाना सलेमपुर जिला हरदोई भी परिजनों के साथ पहुंच गए। पिता सीताराम ने थाने में दामाद समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें बताया कि पुत्री सेंधुरी का विवाह 8 मई को कुलदीप के साथ किया था। विवाह में दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही सेंधुरी के ससुराल वाले दहेज में एक बाइक व सोने की चेन मांग कर उसको प्रताड़ित करने लगे। इस बारे में पुत्री ने कई बार फोन पर जानकारी दी। सोमवार रात इन लोगों ने पुत्री को मार डाला। पुलिस ने सीताराम की तहरीर पर पति कुलदीप कश्यप, ससुर कुंवरपाल, सास, ननद श्वाती, देवर अर्पित के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एएसपी त्रिभुवन सिंह मंगलवार को घटना स्थल का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने इस प्रकरण में पति व ससुर से जानकारी की। पीड़ित पिता को भरोसा दिया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed