फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने में एक नामजद हिरासत में

Thu, 19 Sep 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने के मामले में एक नामजद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सभासद के साथ पहुंची आरोपी की पत्नी ने पति को गलत फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पत्नी ने कोतवाल को बताया कि घटना के समय पति मैनपुरी में थे। इसकी निष्पक्ष जांच कर ली जाए। वहीं, कानपुर में प्राइवेट अस्पताल में हिस्ट्रीशीटर का ऑपरेशन हो गया है। इसके बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास सक्सेना को मंगलवार रात कटी देवी के मंदिर के बाहर गोली मार दी गई थी। गोली लगने से घायल विकास का कानपुर में प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार है। बुधवार रात विकास के भाई लखन सक्सेना ने राजीव नगर निवासी ऋषभ गुप्ता, कबीरनगर निवासी कासिम, आजाद नगर निवासी अभिषेक व आकाश के खिलाफ भाई पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को आरोपी की पत्नी बच्चों व मोहल्ले के सभासद राकेश गुप्ता को लेकर कोतवाली पहुंची।
आरोपी की पत्नी ने कोतवाल राकेश कुमार सिंह को बताया कि पति को गलत फंसाया गया है। पति और विकास में मुकदमे की रंजिश चल रही है। घटना के समय पति मैनपुरी में थे। इसके साक्ष्य भी उसके पास हैं।
ऐसे में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। कोतवाल ने भरोसा दिया कि पुलिस अभी छानबीन कर रही है। निष्पक्ष जांच कर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed