फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news

सौंफ व्यापारी की जेब से एक लाख रुपये पार

Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news
कायमगंज। ई-रिक्शा से मंडी जा रहे शाहजहांपुर के सौंफ व्यापारी की जेब से एक लाख रुपये निकल गए। स्थानीय व्यापारी की मदद से पीड़ित ने कुछ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए, मगर जेबकतरे की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी वेदप्रकाश गुप्ता कायमगंज से सौंफ का कारोबार करते हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वे पुल गालिब तिराहे स्थित बस स्टैंड पर उतरे। वहां से ई-रिक्शा पर बैठकर गल्ला मंडी में भाजपा नेता पिंटू राठौर की आढ़त पर जा रहे थे। ई-रिक्शा में 35 वर्षीय एक युवक बैठा था, जो जामा मस्जिद के पास उतर गया।
विज्ञापन

इस बीच उसने व्यापारी की जेब काटकर एक लाख रुपये पार कर दिए। आगे जाकर व्यापारी ने जब जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। व्यापारी ने स्थानीय व्यापारी नेता शिवकुमार शाक्य की मदद से कुछ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में ई-रिक्शा तो जाता दिखाई दिया लेकिन जेबकतरे की पहचान नहीं हो सकी। व्यापारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस जेबकतरे के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed