{"_id":"62507a5dc6d9fd5b5a631736","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6901242166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में पुलिस ने आरोपी के दोस्त को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में पुलिस ने आरोपी के दोस्त को पकड़ा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साड़ी दुकानदार साफेज की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी के दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछली टोला निवासी साड़ी दुकानदार साफेज तीन अप्रैल को लापता हो गया था। पुलिस ने उसके पिता सलीम की तहरीर पर मोहल्ला बजाजा निवासी निशा वर्मा, जनपद मैनपुरी करहल रोड निवासी उसके भाई दीपक वर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पांच अप्रैल को राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव तुषौर के एक खेत में साफेज का शव मिला था।
पोस्टमार्टम में साफेज की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने सर्विलांस से आरोपी के बारे में खोजबीन की तो आरोपी दीपक के घटनास्थल पर होने की पुष्टि हुई। उसके साथ में चालक व एक अन्य युवक के होने के बारे में भी पता चला।
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार रात दीपक की तलाश में मैनपुरी में दबिश दी, जहां दीपक नहीं मिला। पुलिस ने दीपक के एक दोस्त को हिरासत में ले लिया। दोस्त से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि घटना के दौरान दीपक के साथ उसका यह दोस्त भी मौजूद था।
हत्यारोपी की अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दायर
मुख्य आरोपी दीपक वर्मा ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। सुनवाई के लिए 14 अप्रैल की तारीख लगाई गई है। दीपक ने अधिवक्ता कुंवर सिंह यादव के माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए अर्जी जिला जज की अदालत में दायर की है। इसमें कहा कि उसको मुकदमे में झूठा फंसाया गया है।