{"_id":"624dda1d18b1af462562c998","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6897336190","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ कर सराफ पर झोंका फायर, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ कर सराफ पर झोंका फायर, लूट का आरोप
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर सराफ पर फायर कर दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने सराफ की तहरीर पर सात नामजद सहित 32 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने जेवर लूटने का आरोप भी लगाया है। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी राजेश कुमार वर्मा की मोहल्ला राजीव नगर में लकड़ी के खोखे में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। वह 20 वर्ष से वहां व्यापार कर रहे हैं। राजेश ने बताया कि राजीव नगर मोहल्ले के ही नर सिंह वर्मा, पवन वर्मा, मोहन वर्मा, भरत वर्मा, विष्णु वर्मा, प्रशांत वर्मा, अमित वर्मा अपने 23 साथियों के साथ बुधवार सुबह उनकी दुकान पर पहुंचे।
इन लोगों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। दुकान को पलटा दिया और जेवर निकाल लिए। मोहल्ले के एक युवक ने दुकान में तोड़फोड़ की जानकारी उन्हें दी। वह भांजे गोविंद वर्मा व नरेंद्र वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
राजेश के मुताबिक, उन्होंने तोड़फोड़ का विरोध किया तो सभी लोग गाली-गलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो गए। इन लोगों में से किसी ने तमंचे से फायर किया। गोली उनके कंधे के पास से निकल गई। भांजे के साथ वह मौके से भाग आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की।
पुलिस ने राजेश की तहरीर पर नरसिंह वर्मा, पवन वर्मा, मोहन वर्मा, भरत वर्मा, विष्णु वर्मा, प्रशांत वर्मा, अमित वर्मा व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन वह अपने घर में नहीं मिले।