{"_id":"623cbfc347267279b1120f44","slug":"crime-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp687313020","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद सुलझाने गए थानाध्यक्ष से खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद सुलझाने गए थानाध्यक्ष से खींचतान
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र के बलीपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को निपटाने गए थानेदार के साथ महिलाओं ने खींचातानी की। पुलिस ने स्थिति संभालने के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया है।
बलीपुर गांव निवासी रामनिवास यादव का गांव के ही एक व्यक्ति से खेत में बिजली का पोल लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को रामनिवास ने पोल लगाने के लिए हाइड्रा मंगवाई। इसकी भनक लगते ही दूसरा पक्ष भी खेत में पहुंचा और पोल लगाने का विरोध किया। विवाद बढ़ता देख रामनिवास ने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष ने बिजली विभाग के जेई को बुलाने के लिए कहा, तो एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। थानाध्यक्ष ने आपत्ति जताते हुए उसका मोबाइल लेने का प्रयास किया। इस पर महिलाएं भड़क गई और थानेदार के साथ खींचातानी की। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने के बाद दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर मौके पर गए थे। खींचतान की बात सही नहीं है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।