फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime, farrukhabad news

पास दिखाने पर भी पुलिस ने सफाई कर्मी को पीटा

Fri, 24 Apr 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime, farrukhabad news
फर्रुखाबाद। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत परिउली खगाई में तैनात सफाई कर्मी शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जा रहा है। लॉकडाउन के चलते पुलिस ने उसे रोका और कार्ड दिखाने के बावजूद पुुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल का एलान कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र की गांव सिनौड़ा ईश्वरी निवासी संजीव कुमार पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी है। सुबह वह अपने तैनाती वाले नवाबगंज क्षेत्र के गांव परिउली खगाई बाइक से ड्यूटी करने जा रहा था। गांव सहसपुर के निकट तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोका। इस पर संजीव ने अपना आई कार्ड दिखाते हुए ड्यूटी पर जाने की बात कही। आरोप है कि पुलिस ने हड़काया तो संजीव ने एडीओ पंचायत व डीपीआरओ से बात कराने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसकी डंडों से पिटाई कर दी और दोपहर बाद ड्यूटी जाने की हिदायत दी। मामले की जानकारी पर पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री अरविंद सिंह ने रोष जताया। घटना में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने हड़ताल का एलान किया। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को एसपी से कर्मचारियों को आईडी कार्ड की मान्यता देकर कार्य क्षेत्र में जाने या पास जारी करने की मांग की जा चुकी है। शनिवार को वह इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed