फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   lockdown in farrukhabad crime, farrukhabad news

lockdown in farrukhabad: लूडो में बेईमानी को लेकर हुए विवाद में दंपति पहुंचे थाने, फिर हुआ ये सब

Fri, 10 Apr 2020 09:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
lockdown in farrukhabad crime, farrukhabad news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद जिले के संकिसा में लॉकडाउन के दौरान घर में लूडो खेलते समय पत्नी ने पति पर बेईमानी करने का आरोप लगाया। इसको लेकर दंपति में विवाद शुरू हो गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस घर पहुंची और दोनों को थाने बुला लाई। वहां दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पुनपालपुर निवासी युवक की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। युवक खेती करता है। लॉकडाउन होने से युवक घर से कम निकलता है। टाइम पास करने के लिए वह घर में लूडो खेलता रहता है। शुक्रवार को वह घर में पत्नी के साथ लूडो खेल रहा था।
विज्ञापन


लूडो खेलने के दौरान दोपहर को पत्नी ने पति पर बेईमानी का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इससे दोनों में विवाद शुरू हो गया। परिजनों ने दोनों को शांत करने का प्रयास किया पर मामला शांत नहीं हुआ। पत्नी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि पति उसके साथ मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद पुलिस घर पहुंच गई। वहां पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, तो पता चला विवाद लूडो खेलने में बेईमानी करने का है, मारपीट नहीं हुई। पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझाया पर दोनों में कहासुनी बंद नहीं हुई। इस पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। वहां पुलिस कर्मियों ने दोनों ने समझाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि दोनों में लूडो को लेकर विवाद हुआ था। दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed