{"_id":"629ba90098b99257822535bc","slug":"crime-chori-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp700646084","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट हाउस संचालक के घर 11 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट हाउस संचालक के घर 11 लाख की चोरी
विज्ञापन
राजेपुर में चोरी के बाद परिजनों से जानकारी करते थानाध्यक्ष। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। पुलिस पिकेट से 50 कदम की दूरी पर चोरों ने टेंट हाउस संचालक के घर से 11 लाख रुपये की नकदी व जेवर पार कर दिए। भोर में जानकारी होने संचालक ने पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
राजेपुर तिराहे के पास टेंट हाउस संचालक रणधीर सिंह चौहान का मकान है। शुक्रवार रात रणधीर गर्मी की वजह से छत पर सोने चले गए, अन्य परिजन कमरों के बाहर सो रहे थे। घर से करीब 50 मीटर दूर तिराहे पर पिकेट लगी थी।
रात में चोर रणधीर के घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से चाबी निकालकर बक्सा खोल लिया। उसमें रखे जेवर व नकदी पार कर दी। दूसरे कमरे में रखा एक बक्सा चोर उठाकर ले गए। कुछ दूर स्थित बाग में उसका ताला तोड़ा और उसमें से भी जेवर व नकदी निकाल ली। बक्सा वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
तड़के करीब साढ़े तीन बजे रणधीर की आंख खुली और वह छत से नीचे आए, तो कमरों के दरवाजे खुले देखे। कमरे में जाकर देखा तो बक्सा खुला पड़ा था और दूसरे कमरे का बक्सा गायब था। इसकी जानकारी पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। उन्होंने रणधीर के घर पहुंच कर छानबीन की। सुबह दूसरा बक्सा बाग में मिला। सीओ अमृतपुर, राजेपुर एसओ ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। रणधीर ने बताया कि उसके घर से साढ़े चार लाख रुपये, 100 ग्राम सोने के जेवर जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये और डेढ़ किलो चांदी के जेवर जिनकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है, चोर ले गए हैं। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी के लिए जेवर बनवाकर रखे थे। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।