{"_id":"6952d0698ff2ed4abd0e1f38","slug":"cricket-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-135025-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जयहिंद को नौ विकेट से हराकर रॉयल क्लब फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जयहिंद को नौ विकेट से हराकर रॉयल क्लब फाइनल में
Tue, 30 Dec 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19 सेमीफाइनल मैच में शॉट मारता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 15वीं फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) के तहत सीनियर वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जयहिंद क्लब फतेहगढ़ और रॉयल क्लब फर्रुखाबाद के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल क्लब ने यह मुकाबला नौ विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
जयहिंद क्लब के कप्तान फज्जी खां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 25 ओवरों के मैच में जयहिंद की टीम 24 ओवरों में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में अंशुल पाठक ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि शैलू ने 28, फज्जी खां ने 23 और मुरली शुक्ला ने 16 रनों का योगदान दिया। रॉयल क्लब की ओर से रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि अफरोज और श्याम को दो-दो सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्लब की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सलामी बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट खेलकर जीत के इरादे स्पष्ट कर दिए। रॉयल क्लब ने 20 ओवरों में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रभात पाल ने शानदार 72 रन, ब्रजेश ने 46 और रोहित ने 19 रनों की उपयोगी पारी खेली। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में तीन विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में 19 रन बनाए और क्षेत्ररक्षण के दौरान दो शानदार कैच भी लपके। यह पुरस्कार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग प्रमोद कुमार शुक्ला और रफीकुल अंसारी ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सुहानी राठौर ने निभाई।