{"_id":"469cfd85b1b464cde2ad923f8393e328","slug":"create-successful-campaign-mahasdasyta-balchandra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल बनाएं महासदस्यता अभियान-बालचंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल बनाएं महासदस्यता अभियान-बालचंद्र
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की बैठक में महा सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर
विज्ञापन
रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र ने
कहा कि 8 से 11 फरवरी तक चलने वाले महासदस्यता अभियान को हर हाल में सफल
बनाएं। कमजोर बूथों पर विस्तारक टीम भेजकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा
की सदस्यता ग्रहण करवाएं।
स्थानीय गेस्ट हाउस में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल प्रवासियों के साथ बैठक की। इस दौरान अनुपस्थित मंडल प्रवासियों के गैरहाजिर रहने का उन्होंने कारण जाना। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिन बूथों पर बूथ प्रवासी नहीं बने हैं उन पर बूथ प्रमुख सदस्यता अभियान चलाएंगे। प्रत्येक मंडल में 50 प्रबुद्ध सदस्य बनाए जाने हैं। प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
निर्देश दिए कि जिले के कमजोर बूथों पर 15 कार्यकर्ताओं को विस्तारक बनाकर भेजा जाए। यह लोग एक सप्ताह तक संबंधित स्थान पर रहकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएंगे। रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विस्तारकों को 16 फरवरी को कानपुर में प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रवासी सदस्यता फार्म एकत्र कर जिला सदस्यता प्रमुख के पास जमा करेंगे। बालचंद्र मिश्र ने सांसद मुकेश राजपूत से भी खास बातचीत की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, डा. भूदेव राजपूत, कुलदीप गंगवार, प्रदीप सक्सेना, प्रभात अवस्थी, संजीव गुप्ता, महामंत्री विमल कटियार, मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज, अमर सिंह खटिक, अजित महाजन, सुभाष वर्मा, मीरा सिंह, ममता सक्सेना और सुमन राठौर आदि मौजूद रहीं।