फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crawl from EMO's CMS

ड्यूटी से खफा ईएमओ की सीएमएस से तकरार

Sat, 09 May 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Crawl from EMO's CMS
ईएमओ की सीएमएस से तकरार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सभी 90 ड्यूटी कराने को लेकर सीएमएस और ईएमओ में शनिवार को नोकझोंक हो गई। ईएमओ ने साफ कह दिया कि वे शासनादेश से ज्यादा काम नहीं करेंगे। दरअसल प्रभारी सीएमएस डा. एसपी सिंह ने इमरजेंसी के चारों ईएमओ डा. प्रशांत सेंगर, डा. राजकिशोर, डा. अभिषेक चतुर्वेदी, डा. अरिदमन सिंह को एक माह में 90 ड्यूटी करने का आदेश कर दिया।
इससे भड़के ईएमओ दोपहर एक बजे सीएमएस के चेंबर में जा पहुंचे। डा. प्रशांत और डा. राजकिशोर ने शासनादेश के अनुसार काम करने की बात कही। कहा कि हर महीने 20-21 से ज्यादा ड्यूटी नहीं करेंगे। डा. प्रशांत ने तो यहां तक कहा ज्यादा परेशान कराने पर अटैचमेंट खत्म कराकर तैनाती स्थल चले जाएंगे। मौके पर डा. वीके दुबे, डा. राजेश तिवारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

ईएमओ ने सीएमएस से कहा कि कोई डाक्टर इमरजेंसी कॉल पर नहीं आते। आठ मई को छह काल भेजी गईं, मगर संबंधित डाक्टर नहीं आए। डा. प्रशांत ने सीएमएस को एक डाक्टर की रिकार्डिंग तक सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसोलेशन स्टाफ ने क्वारंटीन रूम रिसीव का किया विरोध
आइसोलेशन में काम कर रहे स्टाफ के लिए सीएमएस डा. एसपी सिंह ने पहली मंजिल पर बनाए गए आइसोलेशन वार्डों को क्वारंटीन रूमों के नाम से एलाट कर दिया है। 13 स्वास्थ्य कर्मियों को रूमों को रिसीव कराया गया, तो सभी विरोध करने लगे। कहा उन्हीं कमरों में कोरोना के संदिग्धों को रखा गया था। बाद में स्टाफ ने कक्षों को रिसीव कर लिया, लेकिन रुकने से इन्कार कर दिया।

‘ईएमओ आए थे। अस्पताल की व्यवस्थाएं अच्छी चलें इसलिए कुछ ड्यूटी बढ़ानी पड़ रही हैं। ईएमओ की बात सुन ली है। कोई खास बात नहीं है। सब ठीक हो जाएगा। आइसोलेशन स्टाफ ने रूम रिसीव कर लिए हैं। नहीं रुकेंगी, तो उन्हीं के परिजनों का नुकसान होगा।’
- डा. एसपी सिंह, प्रभारी सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed